मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में भी स्वतंत्रता दिवस पर परिसर निदेशक प्रो. पी. एस. बिष्ट ने झंडारोहण किया।
अल्मोड़ाः संगीत विभाग द्वारा देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि हम आजादी के उपरांत तकनीकी रूप से बहुत आगे बढ़े हैं। हमें आत्मचिंतन करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग देश को नवीन ऊंचाइयां प्रदान करता है।
प्रो शेखर जोशी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) ने कहा की करनी और कथनी में अंतर न हो। हम देश हित में कार्य करें। इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में उद्बोधन दिया।
परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि हम आजादी के मायने को समझें। हम आजादी के बाद के वातावरण में जी रहे हैं। जिन वीरों की शहादत के बाद हम खुली सांस में जी रहे हैं, उन्हें हमारा शत शत नमन।
इस अवसर पर 24 छात्रा वाहिनी NCC की एसोसिएट अफसर ले. (डॉ.) ममता पंत ने परेड की कार्यवाही को सम्पन्न किया।
अव्वल आये कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संबंधित गीतों का गायन किया।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक (कुलानुशासक), डीन अकादेमिक प्रो. अनिल कुमार यादव सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षणेत्तर बंधु, विद्यार्थी सहित कर्मचारीगण शामिल हुए।









