मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस।
अल्मोड़ाः मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट, उपप्रधानाचार्या दीक्षा, असिस्टेंट डायरेक्टर जगदीश सिंह एवं प्रबन्धक कमल कुमार बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविताएँ एवं विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक, प्रतीक, सार्थक, वेदांश, सृष्टि, अनुष्ठा, लतिका, लक्ष्य, लक्षिता, अनुश्री, कनक, हृदयांश, ललित, शिवाय, दिव्यांशु, मनविता, सांची एवं पीयूष ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न सेनानियों की वेशभूषा में सजे विद्यार्थी रहे। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष एवं देश के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक कमल कुमार बिष्ट ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं नीमा मेहता, ममता त्रिपाठी, कंचन बिष्ट, उमा देवी, दीपिका, रूपा, कविता तिवारी एवं साक्षी कांडपाल सहित समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









