मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विधायक रणबीर भुल्लर ने फिरोजपुर से हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए तीर्थ यात्रा बस को किया रवाना।
फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा संगत की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए तीर्थ यात्रा शुरू की गई है। इसी के तहत विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने फिरोजपुर से हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए बस को रवाना किया।
विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान संगत के लिए 2 दिन और 3 रातों की यात्रा व्यवस्था की गई है। यात्रियों को भोजन, ठहरने के लिए होटल तथा ए.सी. स्लीपर बस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि संगत को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के साथ-साथ सुखद और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान परिवहन, रहने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं सरकार की ओर से मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संगत की सेवा, आस्था का सम्मान और पंजाब की तरक्की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता है।
विधायक भुल्लर ने तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।







