मुख्यमंत्री से मिली नंदादेवी मंदिर समिति, मेले के उद्घाटन का दिया निमंत्रण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

मुख्यमंत्री से मिली नंदादेवी मंदिर समिति, मेले के उद्घाटन का दिया निमंत्रण।

 

 

 

                 देहरादूनः अल्मोड़ा में होने वाले ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन को लेकर नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री को आगामी नंदादेवी मेले में शामिल होने तथा मेले के उद्घाटन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों एवं आयोजन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। समिति ने मुख्यमंत्री से मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों से मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर जानकारी ली तथा मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के मेले में शामिल होने से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक पहचान मिलेगी। मेले को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा समिति को मेले के उद्घाटन अवसर पर अल्मोड़ा आने के लिए आश्वस्त किया गया है तथा मेले में हर संभव सहायता की बात कही है। आज मुख्यमंत्री से मिलने वालो में मेयर अजय वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह मोनू, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद अभिषेक जोशी,नंदा देवी मंदिर कमेटी सदस्य संजय साह रिक्खू शामिल रहे।

  • Related Posts

    सालम क्रांति दिवस पर शहीद नर सिंह और टीका सिंह को श्रद्धांजलि, बहुउद्देशीय शिविर में 1,359 लोग लाभान्वित।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     सालम क्रांति दिवस पर शहीद नर सिंह…

    उत्तराखंड के नन्हें पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)            उत्तराखंड के नन्हें पर्वतारोहियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं ग्वाला, मैं ग्वाला, गाय, भैंस और बकरी का चरवाहा।

    • By User
    • August 25, 2026
    • 5 views
    मैं ग्वाला, मैं ग्वाला, गाय, भैंस और बकरी का चरवाहा।

    जिन्दगी पर भारी पड़ती मोबाइल की लत

    • By User
    • August 25, 2026
    • 10 views
    जिन्दगी पर भारी पड़ती मोबाइल की लत

    ईद मिलादुनबी, रक्षाबंधन और शाही सवारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

    • By User
    • August 25, 2026
    • 16 views
    ईद मिलादुनबी, रक्षाबंधन और शाही सवारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

    बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती पर संग्राम, आंदोलनकारियों को मिली राहत।

    • By User
    • August 25, 2026
    • 10 views
    बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती पर संग्राम, आंदोलनकारियों को मिली राहत।

    दण्डकारण्य माँ दंतेश्वरी साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए कवि अशोक कुमार यादव।

    • By User
    • August 25, 2026
    • 15 views
    दण्डकारण्य माँ दंतेश्वरी साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए कवि अशोक कुमार यादव।

    खुले रोमछिद्रों से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    • By User
    • August 25, 2026
    • 7 views
    खुले रोमछिद्रों से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय