मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
सूचना का अधिकार जन-जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया सम्मानित।
अल्मोड़ाः आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीजीआईसी, अल्मोड़ा में श्रमजीवी पत्रकार संगठन एवं पैलाग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सूचना का अधिकार अधिनियम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूचना के अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, उसके उपयोग तथा आम नागरिकों के अधिकारों के प्रति छात्राओं और समाज को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि सूचना का अधिकार केवल सरकारी सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार भी है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रियंका राणा ने प्रथम, हर्षिता जोशी ने द्वितीय, लक्ष्मी बिष्ट ने तृतीय, निशिता अधिकारी ने चतुर्थ तथा दिया कोहली ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में राजेंद्र सिंह बिष्ट तथा अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, नैनीताल उच्च न्यायालय शामिल रहे। अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी ने छात्राओं को विशेष रूप से यह जानकारी दी कि सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग दैनिक जीवन में किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से सूचना मांगने की प्रक्रिया, आम नागरिक के अधिकार तथा इस कानून की उपयोगिता को समझाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने सामाजिक और पत्रकारिता के अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए तथा सूचना के अधिकार अधिनियम की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दया कृष्ण कांडपाल, जगजीवन सिंह बिष्ट, गोपेश उप्रेती, राज्य दिनेश भट्ट, दयानंद कठौत, प्रकाश पांडे, संगठन के संरक्षक संजय अग्रवाल (अधिवक्ता एवं पत्रकार), तथा अधिवक्ता नीमा आर्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार युनियन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह बिष्ट व संचालन दया कृष्ण काण्डपाल ने किया इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य सौम्या टम्टा सम्मिलित रही उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित किया।
को इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्रमजीवी पत्रकार संगठन और पैलाग फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी सूचना के अधिकार अधिनियम सहित नागरिकों के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।









