सौजन्यः दिनेश शास्त्री (प्रभारी सम्पादक)
हेमचंद्र सकलानी
विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर, देहरादून
(नया अध्याय, देहरादून)
रक्षाबंधन पर विशेष
रंग बिरंगे धागों का त्यौहार
जिस दिन हिलोरें लेकर, झलकता है भाई बहन का प्यार,
उसी दिन ही मनाया जाता है, रक्षा बंधन का पावन त्यौहार।
दूर-दूर से हंसती – मुस्कुराती दौड़- दौड़ कर आती है बहना,
रंग बिरंगे धागों में, ममता से बुनकर लाती है अपना प्यार।
रोली, अक्षत, फूल, हमारी पावन संस्कृति के हैं मूल आधार,
माथे और कलाई पर भाई के फिर जगमग करता त्यौहार।
बचपन के आंगन में हँसना, खेलना, कूदना रूठना, मनाना,
भूल नहीं पाते भाई – बहना आते दोनो को याद बार – बार।।
सारी शुभकामनाएं, खुशियाँ, आशीर्वाद सिमट आते धागे में
हमारी पावन संस्कृति में, निराले हैं रक्षा बंधन जैसे त्यौहार।
युग-युग बना रहे यह निश्छलता का, प्रतीक पावन त्यौहार,
ईश्वर ने दिया हमें कितना, संबंधों की सुंदरता का उपहार।







