मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगर आयुक्त के तत्वाधान में समस्त निकायों जिला पंचायत कर्म चारियो के साथ बैठक।
अल्मोड़ा: आज ।दिनांक 27/ 8/26 को नगर निगम अल्मोड़ा में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु जनपद के सभी निकायों एवं जिला पंचायत अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक आहूत की गई।
जिसमें सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु समय-समय पर जनजागरुकता अभियान चलाए जाने एवं प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी चलानी कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में जनपद के सभी निकायों के अधिशाक्षी अधिकारी/ कर्मचारी एवं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी व पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।








