राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दिल पर पत्थर रख लिया मैंने,
अब कोई भी दर्द नहीं उठता।
रोने की आदत छूट गई है,
अब आँसू भी नहीं बहता।
तेरी यादों का साया था जो,
उसे दिल से निकाल दिया।
अब तन्हाई ही साथी है,
बातें करने का मन नहीं करता।
ज़िंदगी ने सिखा दिया है,
कि सब भावनाएँ बेकार हैं।
दिल पर पत्थर रख लिया मैंने,
अब कोई भी दर्द नहीं उठता।







