
मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान।
कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने दिशा कॉन्वेंट स्कूल चौखुटिया में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात, महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिशा कॉन्वेंट स्कूल चौखुटिया में जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी।
अभियान के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा निजी जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही यातायात सुरक्षा के संबंध में सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गई।
छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असहज स्थिति में तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं समाज को भी नशामुक्त समाज के निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया।







