केदारनाथ धाम में 14.80 लाख के पार पहुंचा तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा। 

Spread the love

 

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

  •                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

केदारनाथ धाम में 14.80 लाख के पार पहुंचा तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा। 

 

तीसरे चरण की यात्रा धीरे-धीरे पकड़ने लगी रफ्तार।

 

कपाट बंद होने तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान।

 

 

ऊखीमठ:  पर्वतराज हिमालय की गोद में विराजमान भगवान केदारनाथ के धाम में इस यात्रा वर्ष तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 14 लाख 80 हजार के पार पहुंच गया है। यात्रा का तीसरे चरण धीरे-धीरे परवान चढ़ने से केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर एक बार फिर रौनक लौटने लगी है।

 

मानसून की विदाई के बाद मौसम में सुधार आने के साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। सितंबर माह में यात्रा का तीसरा चरण शुरू होने के बाद विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि श्रावण मास के बाद यात्रा में कुछ समय के लिए अपेक्षाकृत कमी आई थी, लेकिन अब तीसरे चरण में तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है।

 

केदारनाथ धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक यात्रा मार्ग पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों, होटल-होम स्टे संचालकों, घोड़ा-खच्चर व्यवसायियों और अन्य यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों को भी तीसरे चरण की यात्रा से बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है।

 

बाबा केदार के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौसम की विषम परिस्थितियों और पहाड़ी मार्ग की कठिनाइयों के बावजूद तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा के अंतिम चरण में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

 

यात्रा से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आगामी दिनों में केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। वर्तमान यात्रा आंकड़ों और तीसरे चरण में बढ़ रही श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए कपाट बंद होने तक बाबा केदार के दरबार में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 19 लाख के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

तीर्थ यात्रियों की बढ़ती आमद के साथ प्रशासन के सामने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की चुनौती भी बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि यात्रा के अंतिम चरण में बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।