मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
विश्वविद्यालय की पीएच.डी. कॉउंसिलिंग आयोजित हुई
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई। 125 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के लिए शोध निर्देशक आवंटित किए गए।
रसायन विज्ञान, इतिहास, चित्रकला, संगीत, सैन्यविज्ञान, गृहविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान,हिंदी, अर्थशास्त्र,जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वानिकी विषयों में काउंसिलिंग हुई।
विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि काउंसिलिंग के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह संयोजकों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी विषयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई है।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीन अकादेमिक प्रो. ए. के. यादव, संकायाध्यक्ष-दृश्यकला प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, संकायाध्यक्ष, विधि प्रो. ए. के. नवीन, संकायाध्यक्ष डॉ. एच. आर. कौशल, सहायक शोध डॉ. दीपक, शोध सहयोगी डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, हेमा डसीला, रवि अधिकारी आदि ने सहयोग दिया।







