मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में युवाओं से भागीदारी का आह्वान।
अल्मोड़ा: आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसका राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से जोड़ना तथा उनके विचारों, नवाचारों और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
VBYLD 2027 में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। इसके अंतर्गत Viksit Bharat Challenge, Cultural Track, Design for Bharat, Hack for Social Cause, Youth Entrepreneurs Challenge और Youth Parliament सहित छह ट्रैक शामिल हैं।
Viksit Bharat Challenge के अंतर्गत क्विज, निबंध, जिला स्तरीय चैंपियनशिप, राज्य स्तरीय VBYLD और राष्ट्रीय स्तर की चरणबद्ध चयन प्रक्रिया होगी। क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।
उत्तराखंड को Himalayan Frontier Region (Himavant Jagriti)

b के अंतर्गत रखा गया है, जिसका प्रमुख विषय “Climate Security, Borders & Sustainable Mountain Development” है।
सभी गतिविधियां मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल — mybharat.gov.in के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को पुनः पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
अल्मोड़ा जिले के पात्र युवाओं से इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।







