आग बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे पूर्व फौजी समेत दो भाई, अस्पताल में भर्ती

Spread the love
बागेश्वर। गढ़खेत रेंज के ओखल्सों में पूर्व सैनिक समेत दो सगे भाई आग बुझाने वक्त बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि खेतों में लगी आग उनके घास के लूटे की तरफ बढ़ रही थी। ऐसे में लूटे को बचाने के चक्कर में दोनों भाई झुलस गए. जिन्हें ग्रामीणों ने आनन-फानन में बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के गढ़खेत रेंज के ओखल्सों में किसी व्यक्ति ने अपने खेत में खरपतवार जलाने के लिए आग लगाई थी। इसी दौरान तेज हवा चली और आग गांव के ही पूर्व सैनिक नारायण सिंह और उनके भाई प्रताप सिंह के घास के लूटे (घास का ढेर या टोली) की तरफ बढ़ने लगी. ऐसे में लूटे बचाने के लिए पूर्व सैनिक लूटे पर चढ़ गए।
तभी आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें बचाने के चक्कर में उनके भाई भी झुलस गए। घायलावस्था में दोनों को बागेश्वर के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। अस्पताल के डॉक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है। उनके हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य अंग आग से झुलस गया है।
इधर, वन विभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ओखल्सों में नाप भूमि में लगाई गई आग नारायण सिंह के घास के लूटों की तरफ आ रही थी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों झुलस गए। वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने बताया कि जंगल की आग लगातार बढ़ते जा रही है, जो अब ग्रामीणों की परेशानी का सबब बनते जा रहा है। जिस पर वन विभाग को तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए।
  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’