ऊखीमठ! द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों, महिलाओं के मांगल गीतों व आर्मी की बैण्ड धुनों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी!

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी    द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं, हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों, महिलाओं के मांगल गीतों व आर्मी की बैण्ड धुनों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी!

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के साथ ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक पद यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंच चुकें है! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों पर विश्राम करने व भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 10 मई को प्रातः 7 बजे वृष लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेगें! मन्दिर समिति द्वारा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से धाम रवाना होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है! वही रविवार देर सांय को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजा विधि – विधान से समपन्न की गयी है, तथा मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलों से सजाया गया है! जानकारी देते हुए कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि सोमवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली की विशेष पूजा – अर्चना व श्रृंगार के बाद लगभग 10 बजे शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा 7 मई को भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी से रवाना होकर नाला, नारायण कोटि, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी तथा 8 मई को शेरसी, बडा़सू, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरी माता मन्दिर गौरीकुण्ड पहुंचेगी तथा 9 मई को गौरीकुण्ड से रवाना होकर जंगलचट्टी, भीमबली लिंनचोली, बैस कैप होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 10 मई को प्रातः 7 बजे वृष लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेगें! वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल तथा विश्वनाथ मन्दिर को 4 कुन्तल फूलों से सजाया गया है तथा केदारनाथ धाम में 24 सदस्यीय एडवास दल द्वारा सभी यात्रा तैयारियां लगभग पूरी कर दी गयी है!

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)