विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर मरीजों की सुविधाओं तक, संजय पाण्डे ने उठाई जनहित की आवाज।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर मरीजों की सुविधाओं तक, संजय पाण्डे ने उठाई जनहित की आवाज।

 

 

      अल्मोड़ा:  आज अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पाण्डे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

मुलाकात के दौरान संजय पाण्डे ने मेडिकल कॉलेज एवं इससे संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे प्राचार्य के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अनावश्यक रूप से पहाड़ से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना जरूरी है।

 

मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसी मरीज को रेफर करने का निर्णय उचित चिकित्सकीय कारण और सक्षम वरिष्ठ अथवा संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। किसी कर्मचारी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह के बिना मरीज के परिजनों को मरीज को अन्यत्र ले जाने अथवा रेफर कराने की सलाह नहीं दी जानी चाहिए।

 

दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक ओ.पी.डी. एवं संबंधित विभाग में अधिकृत टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया गया। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज के परिजन हर समय अस्पताल में मौजूद नहीं रह पाते। ऐसे में निर्धारित समय पर फोन के माध्यम से मरीज की स्थिति, उपचार की प्रगति और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलनी चाहिए।

 

मुलाकात के दौरान प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल ने संजय पाण्डे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्राचार्य ने कहा कि वे पहाड़वासियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और इन समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मेडिकल कॉलेज किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की पूरी जनता का है।” उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक स्तर पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पहाड़ के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। यहां की व्यवस्थाएं जितनी बेहतर होंगी, उतना ही लाभ अल्मोड़ा सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की छोटी-छोटी समस्याओं का समय पर समाधान होना भी बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए प्रशासन तथा समाज के लोगों को सकारात्मक सहयोग के साथ आगे आना चाहिए।

 

संजय पाण्डे ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी जनहित में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का सहयोग किया है और भविष्य में भी जब कभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार सहयोग और अपनी सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि मरीजों, उनके परिजनों और आम जनता की समस्याओं को सामने रखकर उनका सकारात्मक समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहाड़ के लाखों लोगों की उम्मीद है और यहां उपलब्ध संसाधनों एवं चिकित्सा सुविधाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)