
मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
भतरौजखान रोड पर गिरे 4 चीड़ के पेड़ों से बाधित हुआ यातायात।
फायर रेस्क्यू टीम रानीखेत ने तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर व JCB की सहायता से सड़क कराई सुचारू।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 09/09/2026 को फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि भतरोजखान रोड पर पेड़ों के गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रानीखेत की फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सड़क पर चीड़ के 04 पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध था।
फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया तथा JCB की सहायता से पेड़ों को सड़क किनारे हटाया गया। तत्पश्चात मार्ग को साफ कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया गया।








