तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें डाॅलर दूँगा।

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज, इन्दौर

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

            तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें डाॅलर दूँगा।

__________________

 

सुभाषचंद्र बोस का ये विश्व-प्रसिद्ध कथन लगभग सभी को याद होगा कि 

 

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा” लेकिन इधर डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अगर मध्यावधि चुनाव (नवंबर,2026) में वे जीत जाते हैं, तो प्रत्येक वयस्क अमेरिकी मतदाता को पाॅंच हज़ार डॉलर देंगे। “तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें डाॅलर दूँगा।”

 

सर्वशक्तिमान विश्व-शक्ति महादेश अमेरिका के सर्वशक्तिमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि अमेरिकी मतदाता, ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को आगामी मध्यावधि चुनावों के दौरान दोनों सदनों में बहुमत दे दें,ताकि वे पुनः राष्ट्रपति चुने जा सकें।

 

मध्यावधि चुनावों में इस प्रस्तावित जीत के बदले ट्रम्प अमेरिकी मतदाताओं से वादा कर रहे हैं कि “तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें पाँच हजार डॉलर दूँगा।”

 

अन्यथा नहीं है कि इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्य दोस्ताना संबंध हैं।

 

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले अपने प्रत्येक मतदाता को   (विदेश में जमा काला धन वापस लाकर) पंद्रह लाख देने का वचन दिया था।

 

अपने तथाकथित मित्र से प्रभावित व प्रेरित होकर डोनाल्ड ट्रम्प ने भी व्यवस्था-परिवर्तन के निमित्त,भारतीय नेताओं का शिष्य बन जाना स्वीकार कर लिया है।

 

ये अलग बात है कि चुनाव जीत जाने के बाद भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय -कुख्यात मोटाभाई-छोटाभाई ने अपने ही श्रीमुख से निकलने वाले अपने वचनों को जुमला कहकर एक ही झटके में नकार भी दिया।

 

इसमें हैरानी देखना नादानी है; क्योंकि ये राजनीति है और राजनीति वही होती है, जो असंभव को संभव कर दिखाती है। ट्रम्प भी अगर रिटायर होने से पहले इसी जुमलेबाज़ी का अनुशासित अनुशरण करते हैं, तो इसमें हैरानी क्या?

 

दुनिया जानती है कि ईरान में अमेरिका की फजीहत करवाने के बाद साठ फ़ीसदी अमेरिकी मतदाता,ट्रम्प के खिलाफ हैं। शायद इसी वजह से अपनी संभावित हार को कदाचित् भाँपते हुए, सर्वशक्तिमान देश के सर्वशक्तिमान राष्ट्रपति ने अपने मतदाताओं को ये प्रलोभन प्रस्तावित किया है।

 

प्रत्येक वयस्क अमेरिकी मतदाता को पाॅंच हज़ार डॉलर दिए जाने के इस परोपकारी प्रस्तावित प्रलोभन पर, वैसे तो मूल-काॅपीराइट भारतीय राजनेताओं का बनता है, लेकिन वैश्विक-बाॅन्ड बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को ही दिया जाएगा। अस्तु।

 

तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें डाॅलर दूँगा। बकौल भारतभूमि, वीरस्यभूमि! तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा।

 

 

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।