आधी रात पुलिस पहुंची तो फिर गरमाया बीपी सिंह कठेरिया प्रकरण, कांकरकुई में जुटी भीड़।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

आधी रात पुलिस पहुंची तो फिर गरमाया बीपी सिंह कठेरिया प्रकरण, कांकरकुई में जुटी भीड़।

 

 

 

सौरिखः बीपी सिंह कठेरिया प्रकरण में प्रशासन के आश्वासन के बाद थमा आंदोलन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने की सूचना के बाद शनिवार सुबह बड़ी संख्या में कठेरिया और दलित समाज के लोग व भीम आर्मी के कार्यकर्ता कांकरकुई गांव में एकत्र हो गए।

 

समर्थकों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी बढ़ी है। मौके पर पहुंचे भीम आर्मी पदाधिकारियों ने बीपी सिंह कठेरिया के परिवार को न्याय दिलाने और मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

 

इससे पहले 10 सितंबर को भी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण, भाईचारा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कठेरिया समेत अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। यहां धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।

 

शुक्रवार रात पुलिस के पहुंचने को लेकर जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीपी सिंह कठेरिया के परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

परिजनों का आरोप है कि बीपी सिंह कठेरिया की हत्या कर शव को पंचायत भवन में लटकाया गया था। परिजनों के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में भी कुछ लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया था। मामले में दो आरोपियों के जेल जाने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

 

आंदोलनकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के बीच पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार सुबह कांकरकुई में लोगों की भीड़ जुटी और एक बार फिर माहौल गरमा गया।

 

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस पहुंचने के कारण और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।