मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने दूरस्थ ग्राम नायल में चलाया जागरूकता अभियान।
ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में दी जानकारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 मीना आर्या द्वारा दूनागिरी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम नायल में पहुंचकर सीनियर सिटीजन एवं ग्रामवासियों से मुलाकात कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, अनजान कॉल/लिंक से सावधान रहने तथा OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अतिरिक्त उपस्थित ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराध, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव, नवीन कानून, उत्तराखंड पुलिस एप, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।






