मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

                       (नया अध्याय, देहरादून)

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक।

                  अल्मोड़ाः  मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लक्ष्यवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति प्रत्येक विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लक्ष्य प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का वास्तविक और शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों के अनुरूप किए जाने वाले सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में आने वाली बाधाओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करे, ताकि निर्धारित अवधि में सभी लक्ष्य पूरे किए जा सकें।

बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अपेक्षित प्रगति न होने वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी इस दिशा में समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करें।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास केएन तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक और वर्चुअल रूप से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।