मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन।
🌍🌍अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस🌍🌍
(International Day of Democracy)
अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 15/09/2026 को “अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस” के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानून का शासन, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, समानता, लोकतंत्र का महत्व, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि विषय में जानकारी दी गई।उक्त शिविर में सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रघु तिवारी व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।






