अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ,दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

 

 

 

 

 

         अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मां नंदादेवी मेले का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।दीप प्रज्वलन के साथ मेले का आगाज किया गया। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, मेला समिति पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद अजय टमटा, विधायक मनोज तिवारी, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी तथा एडीएम संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा तथा मेला संयोजक ताराचंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मां नंदादेवी के प्रति आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मां नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। मेले के दौरान नगर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक आयोजनों का सिलसिला चलेगा। मेले के शुभारंभ के साथ ही नगर में उत्सव का माहौल बन गया है और दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा पुलिस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व