संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शुभ मुहूर्त में हुआ गणेश विसर्जन
कानड़: गणेशोत्सव का उत्साह का अंतिम पड़ाव पर है अनंत चतुर्दशी के साथ गणपति बप्पा की विदाई हो रही है घरों और पंडालों में विराजमान गणेश जी की अंतिम पूजा के बाद विसर्जन किया जा रहा है भक्त ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं वहीं गणेश विसर्जन को लेकर नगर परिषद द्वारा देव सागर तालाब पर गणेश विसर्जन की व्यवस्था की गई है भक्तों द्वारा वीर गणपति बाबा की आरती उतारकर गणपति बाबा को शुभ मुहूर्त में विसर्जन किया गया।







