नवयुगा को मिली सफलता सिलक्यारा टनल का मलबा एक साइड से हटाया गया। वन वै से आवाजाही शुरू।

Spread the love

 ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश चंद रमोला।

नवयुगा को मिली सफलता सिलक्यारा टनल का मलबा एक साइड से हटाया गया। वन वै से आवाजाही शुरू।

               उत्तरकाशीः  विश्व चर्चित सिलक्यारा टनल के वारपार होने की खुशखबरी सामने आ रही है। पिछले साल 12 नवंबर को दीपावली की रात सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में अचानक लैंड स्लाइडिंग हुई थी और दुर्भाग्य से सुंरग के अंदर 41 मजदूर फंस गये थे । लंबी जद्दोजेहद के बाद 17 वें दिन अंदर फंसे सभी मजदूरों को सकुशल सौलिड स्ट्रेटजी बनाकर पाइपों के रास्ते सकुशल बाहर निकाला गया था । टनल निर्माण में कार्य कर रही नवयुगा लिमिटेड कंपनी के लगातार प्रयास से अब 70 मीटर तक पड़े मलवे को वन वै बनाकर खाली किया जा चुका है और सुंरग के अंदर फंसी सभी बड़ी छोटी मसीनो गाड़ियों और अन्य कल-पुर्जों को ढूंढा जा रहा है। बताया गया कि 4 सितंबर को टनल एक साइड से वार पार हुई और कंपनी के अधिकारियों ने सुंरग के अंदर का जायजा लिया जो कार्य आज भी गतिमान है अब द्वीतीय चरण का मलबा हटाकर सुंरग का ट्रिटमेंट शुरू होगा। हांलांकि 17 दिन के लंबे अंतराल में 400 घंटों तक पिछले साल यहां आपरेशन जिंदगी रेस्क्यू चला था जो 28 नवंबर को सफल हुआ और विशेषज्ञों की मदद से 41 जिंदगियां सकुशल बाहर आ सकी थी ।

      जल्द हो जायेगी टनल वार पार।

जब सिलक्यारा टनल में यह घटनाक्रम हुआ तो उसके बाद लग रहा था कि अब यह टनल सफल नहीं होगी मगर कंपनी के वर्करों और अधिकारियों की सूझबूझ से अब लग रहा है कि जल्द ही टनल का कार्य पूरा जायेगा क्योंकि कि दूसरे छोड़ डंडालगांव की तरफ से सुंरग निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और अब मात्र 150 से 200 मीटर का कार्य ही शेष रह गया है। हांलांकि सिलक्यारा साइड से भी कार्य में तेजी लाई जा रही है और एक्सपर्ट इंजीनियर इस कार्य में दिन रात लगे हैं।

      होटल व्यवसायियों का पैसा डूबा। 

जब सिलक्यारा टनल में मिशन जिंदगी आपरेशन चलाया जा रहा था तो उस दौरान बड़ी तादाद में मीडिया कर्मी और अधिकारियों को मैनेज करने के लिए जिला प्रशासन ने स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ उनके रहने व खाने की व्यवस्था की थी और यह भरोसा दिया था कि उनका बिल आपरेशन पूर्ण होने की तुरंत बाद दिलाया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने भी रात दिन उनकी मदद की और स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग किया मगर उसके बाद प्रशासन भूल गया कि स्थानीय व्यापारियों की देनदारी भी देनी है। आज स्थानीय व्यापारियों के लाखों का बिल बकाया है और स्थानीय होटल व्यवसायियों में भुगतान न होने को लेकर भारी आक्रोश है।

       बौखनाग का मंदिर भी तैयार हुआ।

चमत्कार को नमस्कार करते कंपनी के अधिकारियों ने आखिरकार यह मान लिया कि देवभूमि पर देवताओं की आज्ञा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं होता इस लिए अब बौखनाग देवता का मंदिर भी टनल के मुहाने पर लगभग तैयार है।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।