मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)
दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।
अल्मोड़ा: चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है साथ ही बच्चों के सुरक्षार्थ आवश्यक पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 14.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंड़ारी के नेतृत्व में महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी द्वारा स्कूली बच्चों व महिला अध्यापकों के साथ मित्रवत संवाद स्थापित किया गया।
महिला पुलिस ने बच्चों से सहज एवं दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा का भाव विकसित करने हेतु प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि पुलिस उनकी मित्र है और किसी भी समस्या, डर अथवा असुरक्षा की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क पार करते समय बिशेष ध्यान दे, सड़क पर खेलकूद न करें, वाहन में बैठते समय सावधानी बरतें साथ ही यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।






