मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)
जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।
अल्मोड़ा: आज 14 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी/अध्यक्ष में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निमार्ण विभाग, रानीखेत द्वारा अवगत कराया गया है कि क्वारब बाईपास मार्ग में अतिवृष्टि के कारण कतिपय स्थानों में लैण्ड स्लाईड होने के फलस्वरूप मार्ग को बन्द किए जाने एवं वर्तमान में रा0मा0 संख्या 109 के किमी 56 लैण्डस्लाईड जाने पर मोटर मार्ग की चौड़ाई लगभग 07 मी0 प्राप्त हो चुकी है एवं मोटर मार्ग के लिए साईड में स्लाईडिंग जाने के स्केलिंग एवं ट्रीटमेंट का कार्य गतिमान है।
उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 दिनॉंक 15 जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक हल्के वाहनों एवं यात्री बसों के साथ-साथ सभी प्रकार के वाहनो के लिए खुला रहेगा। चौसली क्वारब वैकल्पिक मोटर मार्ग दिनॉंक 15 जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः आवागमन के लिए प्रतिबन्धित रहेगा। इन निर्देशों में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। आदेशों की अवलेहना को गम्भीरता से लिया जायेगा तथा प्रतिबन्धित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन पर सम्बन्धित चौकी/थाना प्रभारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यकीय सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। यदि किसी अन्य वाहन के प्रतिबन्धित अवधि में यातायात की अपरिहार्यता हो तो क्षेत्र के सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी/जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी निणर्य लेने के लिए अधिकृत होंगे।







