ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में नामांकन पहले दिन भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, यू के डी प्रत्याशी आशुतोष भण्डारी पी पी आई प्रदीप रूटियाल व निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने नामांकन किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में नामांकन पहले दिन भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत, यू के डी प्रत्याशी आशुतोष भण्डारी पी पी आई प्रदीप रूटियाल व निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने नामांकन किया। इस दौरान ऊखीमठ बाजार में भारी रौनक रही तो भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई दिग्जगो ने शिरकत करने से जगह – जगह जाम लगने व पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को रोकने राहगीरों को मंजिल तक पहुंचने तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नामांकन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी व यू के डी प्रत्याशी का शक्ति प्रदर्शन कर साथ होने से तहसील गेट पर कांग्रेस यू के डी झंडे एक साथ दिखे। तहसील गेट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को पुलिस प्रशासन द्वारा काफी समय तक प्रवेश न देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। यू के डी प्रत्याशी आशुतोष भण्डारी के समर्थन में केन्द्रीय नेतृत्व व भारी जनसैलाब के आने से खूब चहलकदमी देखने को मिली। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान में डोल – नगाड़ों व भारी जन सैलाब के कारण नामांकन करने पहुंचे जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा दिग्गजों के साथ ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पूरे क्षेत्र में रौनक बनी रही मगर जगह – जगह जाम लगने व पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात रोकने से तीर्थ यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि