वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

Spread the love
श्रीनगर। वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान देहरादून के निजि अस्पताल में मौत हो गयी।सात तारीख को जंगल की आग में झुलसी महिला को श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल में बर्न यूनिट ना होने के चलते महिला को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेष ले जाया गया। वहां बेड ना होने के चलते महिला को देहरादून के अस्पताल भर्ती किया गया। बुरी तरह झुलसने और समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया है।
इस मामले में वन विभाग का कहना है कि उन्हें 9 मई को घटना की जानकारी प्राप्त हुई। अब महिला के परिवार को मुआवजा राशि देने की कार्रवाही शुरू कर दी गयी है। जंगल की आग से झुलसी ब्लॉक कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मणजूली की कांति देवी (62) पत्नी विजय सिंह ने देहरादून में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला के पुत्र मस्तान सिंह ने बताया कि उनकी माता 7 मई को गांव के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान तेज हवा चलने से जंगल की आग वहां तक पहुंच गई।
आग की चपेट में आकर वह झुलस गईं। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कांति देवी को बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। वह करीब 85 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया था। लेकिन वहां बेड न मिलने पर उन्हें देहरादून अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं इस मामले में खाखरा रेंज के रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि 9 मई को ग्राम प्रधान के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। जब वे महिला का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो महिला को देहरादून भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में जांच की जा रही है।
  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’