अनियंत्रित कार दुसरी सड़क पर गिरी,चपेट में आने से दो घायल

Spread the love

मसूरी। शनिवार सुबह हिल बर्ड स्कूल के समीप एक कर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार की चपेट में एक स्कूटी में सवार दो लोग आ गए। एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको देहरादून रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय एक कार बार्लाेगंज से मसूरी की ओर आ रही थी। मोड़ पर अचानक से कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया। इस वजह से वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक स्कूटी में बैठे दो लड़कों को टक्कर मारते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

पता चला कि सड़क किनारे पैराफिट ना होने के कारण पूरा हादसा पेश आया है। अगर सड़क किनारे पैराफिट होता तो शायद गाड़ी सड़क पर ही रुक जाती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कई बार सड़क किनारे पैराफिट के निर्माण करने के लिये कहा गया, परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

डॉ संतोष नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों को अस्पताल लेकर आया गया था। इनमें से प्रदीप पनौली पुत्र स्वर्गीय गोपेश्वर पनौली निवासी चंबा उम्र 34 वर्ष के सिर में गंभीर काफी चोट है। उसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं नरेंद्र सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी निवासी भंडार गांव चंबा उम्र 32 वर्ष जो ग्रीन चौक पर अर्बन टर्बन में शेफ का काम करता है, उसको हल्की चोट आई थी. प्राथमिक उपचार कर उसे डिस्चार्ज दिया गया है।

  • Related Posts

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा