अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में शहरी विकास मंत्री ने शिविरार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

ब्यूरो जयपुर: अशोक राय (राजस्थान)

अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में शहरी विकास मंत्री ने शिविरार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान झाबर मल खर्रा ( नगर विकास मंत्री राजस्थान सरकार ने स्काउट गाइड के छात्रों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में प्रधानमंत्री के आह्वान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। स्काउट गाइड के जयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर धन्यवाद अर्पित किया उनके साथ जिला आग्रेनाइजर श्री नकुल मीणा ने मुख्यमंत्री का स्काउट स्कार्फ पहना कर स्वागत किया, वीर रस के कवि, श्री अशोक राय वत्स (प्रधानाचार्य आचार्य कुलम स्कूल जयपुर) ने मंच संचालन व कविता पाठ कर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। कवि अशोक राय वत्स को स्मृति चिन्ह देकर मंत्री महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।इस अभिरुचि शिविर का समापन सभी सहभागियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कर किया गया। शिविर में सभी छात्र छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए, सिलाई, मार्शल आर्ट, कम्प्यूटर आपरेटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग आदि के क्षेत्र में पारंगत करने का प्रयास किया गया।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी शिविरार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सराहनीय कार्य के लिए स्काउट गाइड के पदाधिकारियों की सराहना की।

  • Related Posts

    शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा,    निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)         शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा…

    प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयागः डा. हरीश गौड़                       (नया अध्याय)   प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।