स्वo रीना मिश्रा की छठवीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्ष वितरण

Spread the love

ब्यूरो जौनपुर : पंकज कुमार मिश्रा (उत्तर प्रदेश)

स्वo रीना मिश्रा की छठवीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्ष वितरण

              जौनपुर : जनपद में विकासखंड केराकत के थानागद्दी ग्रामसभा स्थित देवनाथपुर में श्री सब्बल ब्रह्म बाबा देवस्थान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 30 जून को स्वo रीना मिश्रा के पुण्यतिथि पर उनके पति और थानागद्दी मंडल के समाजसेवी संजय मिश्र बाबा ने वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लोगो को विभिन्न प्रकार के पौधे निःशुल्क बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख केराकत संत गोपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप ने प्रोटोकाल प्रभारी और उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेश पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर बृजेश सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात रखी और पर्यावरण एवं वृक्षारोपण को पुनित कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति की तरफ से राजनीतिक विश्लेषक और भाजपा मंडल संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज सीबी मिश्रा ने आगंतुको को आम नीम पीपल बेल इत्यादि के पौधे वितरित किए। इससे पूर्व कार्यक्रम में सब्बल ब्रह्म बाबा और जय श्रीराम का जयघोष हुआ जिसके बाद अतिथियों ने छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन और पुष्पांजलि कर विधिवत प्रारम्भ की। लगातार बारिश के बाद भी लोगो में वृक्षारोपण के प्रति जोश और उत्साह देखा गया जिसे लेकर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख संत गोपाल सिंह ने प्रसन्नता जताई और लोगो को पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने की अपिल की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद, मंडल उपाध्यक्ष माधवानन्द शुक्ला, मंडल महामंत्री आदर्श चौबे सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहकर वृक्ष वितरण में सहयोग किया। इनके अतिरिक्त क्षेत्र के सम्भरांत नागरिक, सुदर्शन मिश्र, रामशिरोमणि मिश्र,प्रभास सिंह, संतोष पाठक, शैलेन्द्र दुबे, संतोष श्रीवास्तव, पत्रकार विद्याभूषण, अंशु, ओम इत्यादि उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    देश के बेमिसाल लाल : लाल बहादुर शास्त्री

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादव  अयोध्या, (उ. प्र.)          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)            देश के बेमिसाल लाल : लाल बहादुर शास्त्री  …

    लाल बहादुर शास्त्री : श्रम, धीरज और देशप्रेम ही जिनकी पूंजी थी।

    Spread the love

    Spread the love  अंजनी सक्सेना              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   लाल बहादुर शास्त्री : श्रम, धीरज और देश                …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि