अल्मोड़ा वनाग्नि कांडः सभी चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा

Spread the love

आग बुझाने में जुटा सेना का एम आई 17
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा
देहरादून। वर्तमान साल उत्तराखंड के जंगलों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं रहा है। इस फायर सीजन में रिकॉर्ड वनाग्नि की घटनाएं सामने आई है वही जंगल की लाल लपटे अब तक 10 लोगों की जिंदगी लील चुकी है जबकि चार लोग जो गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं उन्हें अब एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभ्यारण क्षेत्र में लगी आग की समीक्षा की तथा इस घटना में कल घायल हुए चार वनकर्मियों को तुरंत दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीते रोज आग बुझाने के प्रयास में आठ वनकर्मी बुरी तरह झुलस गए थे जिनमें से चार लोगों की कल ही मौत हो गई है जबकि अन्य चार जो गंभीर रूप से घायल थे हल्द्वानी इलाज के लिए भेजा गया था। इन घायलों में एक घायल तो 90 फीसदी तक झुलसा हुआ है जबकि अन्य तीन 60 से 65 फीसदी तक जले हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब इन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है।

इस अत्यंत ही दुखद घटना में दीवान राम, करन आर्य, पूरन माहरा तथा त्रिलोक मेहता की मौत हो चुकी है जिनके परिजनों को सरकार द्वारा 10कृ10 लाख मुआवजा दिया जा रहा है वहीं कृष्ण कुमार, भगवत सिंह, कुंदन सिंह नेगी व कैलाश भटृ गंभीर रूप से झुलस गए थे जिन्हें हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अकेले अल्मोड़ा की बात की जाए तो इस फायर सीजन में अब तक यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है जानकारी यह भी मिली है कि इन कर्मचारियों का बीमा तक नहीं कराया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सर्वाधिक प्रभावित इस क्षेत्र में आग को बुझाने के लिए सेना की मदद लेने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। आज सुबह से ही सेना का एमआईकृ17 नैनीताल के भीमताल झील से पानी ले जाकर आग बुझाने के काम में जुटा हुआ है तथा भीमताल में फिलहाल वोटिंग को रोक दिया गया है। यही नहीं बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी व फायर सर्विस की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई है लेकिन यह आग इतने बड़े क्षेत्र में फैली हुई है कि उसे पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।