ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत की गई साफ-सफाई।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य पिछले कई दिनों से किया जा रहा है।इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 02अक्टूबर2024को “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत बलढोटी,निकट आयकर भवन कार्यालय ढूंगाधारा में सफाई की गई। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स ने साफ-सफाई की तथा एकत्र कूड़े को कूड़ेदान में इकट्ठा किया।
जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने वहां उपस्थित लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिनमें संदीप सिंह नयाल, चन्द्र प्रकाश, कमल टम्टा, अमित फर्त्याल, पूनम डंगवाल, दीपक गोस्वामी, दीक्षा काण्डपाल, राहुल कुमार, जानकी ऐरी, सुन्दर बोरा, जगदीश बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।








