भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70 वां स्थापना दिवस।

Spread the love

 ब्यूरो बिलासपुर छत्तीसगढ़: सुनील चिंचोलकर

देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत शिखर पर पहुंचे: बनाफर

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70 वां स्थापना दिवस

           बिलासपुर, छत्तीसगढ़: भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संगठन के राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय से नेहरू चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन तक विशाल रैली निकाली गई जिसमें संघ के सभी अनुषंगी संगठनों के महिला और पुरुष कार्यकर्ता जोश खरोश से नारेबाजी करते हुए शामिल हुए। रैली का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भारतीय मजदूर संघ नेता और पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल ने किया और रैली का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। रैली के उपरांत जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन के विशाल सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला बिलासपुर के उपाध्यक्ष काशीराव गढ़े, मुख्य अतिथि बिलासपुर के विभाग शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री रहे एसएन तिवारी, विशिष्ट अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष, आरएसएस के प्रदेश संपर्क टोली के प्रमुख डा. विनोद तिवारी और स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ पारंपरिक रूप से मंच स्थापना अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान् विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया।जिला मंत्री संजय तिवारी ने संगठन द्वारा कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उनके लिए भोजन पैकेट और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में बढ़ चढ़ कर भाग लिया, और हेल्पलाइन नंबर जारी कर अनजान मजदूरों की भी सेवा की। मुख्य अतिथि शंखध्वनि सिंह बनाफर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने शून्य से शिखर तक का सफर अपने देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर किया है और आज देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन चुका है। आईएलओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र श्रमिक संघ है। उन्होंने बताया कि हमारा संगठन सिर्फ मजदूरों के वेतन भत्तों को लेकर हंगामा करने वाला नहीं बल्कि देश हित, उद्योग हित और मजदूर हित तीनों का विकास चाहता है और हमारे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण जैसे विषयों पर भी श्रमिक वर्ग को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसएन तिवारी ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के साथ अपने अनुभव को साझा किया।

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश तिवारी ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, स्वच्छता दीदियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए संगठन को और अधिक कार्य करने का आह्वान किया। हमारे मात्रिसंगठन आर एस एस के विशिष्ट अतिथि डा. विनोद तिवारी ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में सबसे बड़ा योगदान मजदूरों का होता है और उनके विकास के बिना देश का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि सरकार को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की योजना के साथ उनको सभी सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की योजना पर काम करने की आवश्यकता है। आज के कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में गिरजा शंकर आचार्य, स्ट्रीट वेंडर प्रदेश प्रभारी पुष्पा वैष्णव जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौबे, खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पृथ्वी सहगल,राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजेश पांडेय, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश द्विवेदी, बिजली क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष शर्मा,मनीष क्षत्री, रामानंद, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नंदकुमार कुशवाहा, महामंत्री सर्वेश तिवारी,गंगाराम साहू, सोमवार ,जयप्रकाश दूबे, ओम ठाकुर, राजू साहू, दुकालू साहू, दयाराम,एस ई सी एल के अध्यक्ष अरुण सोनी, सत्येंद्र कुमार, असंगठित क्षेत्र से रामदास टंडन, रामेश्वरी सागर, अनीता कश्यप, मंजू साहू, चंद्रमा साहू, सरिता सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियों ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काशीराव गढ़े ने आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।