कांग्रेस ने कभी नहीं किया सैनिकों का सम्मानः धामी भाजपा पांचो सीटों पर बंपर जीत दर्ज करेगी

Spread the love

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों को सम्मान नहीं दिया है। कांग्रेस पर सैनिकों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो वीर सपूत अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं उन्हें कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपमानित करने का काम किया जाता रहा है।

सीएम धामी मंगलवार को धुमाकोट क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा बता कर उन्हें अपमानित किया गया। यह कांग्रेस के नेता हैं जो भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर पाक में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना जब किसी मिशन पर होती है तो लड़ने का काम करती है वीडियो बनाने का काम नहीं, वह कहते हैं कि वीडियो दिखाओ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो सैनिक सियाचिन और लद्दाख में माइनस डिग्री तापमान में अपनी सेवाएं देते हैं कांग्रेस ने उन्हें अपने 60 साल के शासन में कभी न अच्छे बूट दिए न जैकेट न हथियार। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनकी परेशानियां व हितों का ध्यान रखा है।

सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू करने से लेकर शहीदों के शवों को ससम्मान उनके गांवों तक पहुंचाने व उनका अंतिम संस्कार करने का काम बीजेपी ने किया है। अब उन्हें दुश्मनों की गोलियों का जवाब देने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती है। अब हमारे जवान दुश्मन की गोलियों का जवाब गोलों से देते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में सभी पांचो सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने जा रही है जनता ने 10 सालों में मोदी सरकार के विकास कार्यों को देख लिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी बहुमत से जिता कर सांसद में भेजने की अपील की।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।