ट्रेन के आगे कूदकर नाबालिग भाई बहन ने दी जान

Spread the love
  • हरिद्वार।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। बताया जा रहा है कि दोनो भाई-बहन घर से किसी बात को लेकर नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11.05  बजे पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है।

शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतकों की पहचान समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में हुई। जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली।

पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएंगा।

  • Related Posts

    बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)   बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से…

    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)     अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं—योगेश सिंह रजवार।

    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी जनगणना 2027 के द्वीतिय चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने दूरस्थ ग्राम नायल में चलाया जागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 14 views
    कोतवाली द्वाराहाट पुलिस ने दूरस्थ ग्राम नायल में चलाया जागरूकता अभियान।

    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 8 views
    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक।

    ग्राम प्रधानों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार। 

    • By User
    • September 15, 2026
    • 14 views
    ग्राम प्रधानों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार। 

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।