सोनीपत में होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की दो गोली मारकर हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना गोहाना इलाके के जवाहरा गांव में पूरी वारदात हुई। जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की होली की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया। हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर उनसे रंजिश थी। 

हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन पर पैर नहीं रखने की धमकी दे रखी थी। सुरेंद्र ने जमीन की जुताई कराई थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 19 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 12 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।