कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

रुड़की। शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

शनिवार देर रात  सोनाली पुल के ऊपर रणपुरा जोरासी गांव के पास एक कार में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को मिली थी। सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद टीम ने आग की लपटों से घिरी कार को फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

इसी के साथ टीम द्वारा कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचा लिया। वहीं घटना मुख्य मार्ग पर घटी। ऐसे में टैंक आदि फटने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग से कार 90 फीसदी जल चुकी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)