चारधाम यात्रा हेली सेवाओं के नाम पर चल रही फर्जी वेवसाइट ब्लाक

Spread the love

अब तक 76 फर्जी वेवसाइट बंद कर सैकड़ों लोगों को ठगी से बचाया
देहरादून। चारधाम यात्रा की हेली सवाओं के नाम पर चल रही 76 फर्जी वेवसाइटों को एसटीएफ द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से बंद कराया गया है। जिससे सैकड़ों लोग ठगी का शिकार होने से बच गये हैै।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसटीएफ/साइबर क्राइम ने फर्जी वेवसाइटों को ब्लॉक कर बन्द करने का अभियान शुरू किया गया है। विगत वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेवसाइटों को बन्द करवाया गया था वही इस साल अब तक कुल 12 फर्जी वेवसाइटों को चिह्त कर बन्द करवाया गया जिससे यह संख्या अब 76 हो गयी है। इस वर्ष-2024 में उत्तराखण्ड सरकार के युकाडा द्वारा इस वर्ष भी आईआरसीटीसी के साथ अनुबन्ध करवाकर सहायता प्रदान की जायेगी। इस सम्बन्ध में युकाडा द्वारा चारधाम से सम्बन्धित पंजीकरण एवं हेलीसेवा के सम्बन्ध में सभी जानकारियों के साथ विवरणिका तैयार की गयी है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराधी आम जनता की गाढी कमाई हडपने हेतु अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधडी कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेवसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है। विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी।

उन्होने बताया कि इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्रा की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी। जिसमें आईआरसीटीसी द्वारा अपनी वेवसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेवसाईट के माध्यम से श्रद्धालु अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वंय कर सकते है।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!