प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झौंकी पूरी ताकत

Spread the love
धामी ने कैंची धाम में मांगा जीत का आशीर्वाद
देहरादून। आज शाम 5 बजे पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार अभियान थम जाएगा। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने धुंआधार प्रचार किया वहीं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में भव्य रोड शो के जरिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
राज्य की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे तक चलेगा, भाजपा के पौड़ी गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज अपने प्रचार के अंतिम दिन जहां चमोली के कई क्षेत्रों में तीन चार जनसभाएं की, वही हरिद्वार सीट से प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रुड़की में एक रोड शो निकाला और जनसंपर्क अभियान चलाया। उनका कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है तथा भाजपा सभी पांचों सीटों पर बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी आज अनिल बलूनी के समर्थन में प्रचार करने के लिए ऋषिकेश पहुंचे और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि देश और उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना जरूरी है। खबर यह भी है कि डा. हरक सिंह की पुत्रवधू अनुकृति रावत जिन्हे कांग्रेस ने विधानसभा में अपने टिकट पर चुनाव लड़वाया था आज उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो इस पूरे चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटे रहे हैं आज वह भी शाम को हल्द्वानी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अजय भटृ के समर्थन में उन्होंने यहां एक रोड शो किया। उनका कहना है कि भाजपा इस चुनाव में सभी पांचो सीटें तो जीत रही है लेकिन सवाल जीत का नहीं मार्जिन का है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने सभी सीटों पर 5 लाख से अधिक मतांतर से जीतने का लक्ष्य रखा है।
  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!