मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा मे आमजन की सुनी समस्याएं

Spread the love
निराकरण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देशित
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बनबसा जाते समय सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम हल्द्वानी से हेलीकाप्टर से लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का माल्यार्पण जोरदार स्वागत किया और सीएम धामी को हनुमान की फोटो भेंट की। इसके बाद सीएम धामी लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। रात्रि विश्राम नगरा तराई स्थित निज आवास में किया।

रविवार की सुबह सीएम धामी ने आवास पर आमजन की समस्याओं को सुना। आमजन ने समस्याओं को लेकर सीएम धामी को ज्ञापन सौंपा। सीएम धामी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आमजन की समस्या सुनने के बाद सीएम धामी अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने को नगरा तराई अपने आवास से कार द्वारा रवाना हुए। बनबसा जाते समय सीएम धामी चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में रूके और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान सीएम धामी ने मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को मंदिर निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सीएम बनबसा को रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, रमेश जोशी, जीवन धामी, गोविंद मेहता, कामिल खान, संतोष गौरव, तारिक मलिक, गोपाल सिंह बिष्ट, किशन चंद कुक्कु, किशोर पानू, मनोहर सिंह बिष्ट, रविंद्र बंसल, जीवन पोखरिया आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।