बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया।

Spread the love

बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया।

• जोशीमठ एवं श्री बदरीनाथ धाम में हुआ मुख्य कार्याधिकारी का भव्य स्वागत 

• कल मंगलवार को ऋषिकेश से यात्रा व्यवस्थाओं तथा विश्राम गृहों का निरीक्षण कर पहुंचे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ 

• आज श्री नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम।

• 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद उखीमठ रवाना होंगे

16 अगस्त को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।

 

श्री बदरीनाथ/ जोशीमठ 14 अगस्त। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षण किया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यालय सभागार में कर्मचारियों को संबोधित किया एवं समर्पित भाव से सेवा कार्य करने को कहा। इस अवसर पर‌ श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी एवं अधिकारियों ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डिमरी पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी एवं डिमरी समुदाय के प्रतिनिधि सहित तीर्थ पुरोहित तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत भागवत मेहता,अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी कल देर शाम जोशीमठ पहुंचे थे तथा आज प्रात: श्री नृसिंह मंदिर में प्रात:कालीन अभिषेक पूजा में शामिल हुए। उसके पश्चात मंदिर समिति कार्यालय तथा विश्राम गृह का निरीक्षण किया।

जोशीमठ में नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरुवाण, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुवाण, समीक्षा अधिकारी अनिल थपलियाल, नागेंद्र सकलानी, अनिल सकलानी, वेदाचार्य वाणीविलाश डिमरी आदि ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम में रहेंगे उसके पश्चात श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रवाना हो जायेंगे 16 अगस्त को मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शास्त्री जी …जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम

    • By User
    • November 4, 2026
    • 7 views
    शास्त्री जी …जग में सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम

    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण CEOs में से एक को चीन ने अपने खुफिया ऑपरेशन के जरिए निशाना बनाया है। यह CEO कोई और नहीं, बल्कि Nvidia के मालिक जेनसन हुआंग हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 14 views
    अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण CEOs में से एक को चीन ने अपने खुफिया ऑपरेशन के जरिए निशाना बनाया है। यह CEO कोई और नहीं, बल्कि Nvidia के मालिक जेनसन हुआंग हैं।

    सहेजते ही जाना रे!

    • By User
    • November 4, 2026
    • 7 views
    सहेजते ही जाना रे!

    प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल के निधन से शहर में शोक की लहर।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 12 views
    प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल के निधन से शहर में शोक की लहर।

    माफियाओं और उनके आकाओं पर कार्यवाही हो-रघुठाकुर

    • By User
    • November 4, 2026
    • 14 views
    माफियाओं और उनके आकाओं पर कार्यवाही हो-रघुठाकुर

    असमान गुजर गया जीवन।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 5 views
    असमान गुजर गया जीवन।