छठ महापर्व के दौरान रामपुर रोड से गुजरने वाली नहर में दोपहर बाद अचानक कीचड़ वाला पानी छोड़ दिया गया

Spread the love

 

                     सरकारी सिस्टम ने छठ महापर्व पर पूर्वांचल समाज की आस्था से किस तरह खिलवाड़ किया, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लापरवाही का आलम यह रहा कि सोमवार को दोपहर बाद अचानक रामपुर रोड से गुजरने वाली नहर में कीचड़युक्त पानी छोड़ दिया गया। मजबूरी में हजारों व्रतियों को गंदे पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देना पड़ा। इससे सीधे तौर पर जिला प्रशासन से लेकर सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है।

                     सोमवार सुबह तक एसटीएच की ओर से आने वाली नहर में पानी साफ था, फिर अचानक से कीचड़भरा पानी आ गया। छठ पूजा समिति के कोषाध्यक्ष वीरू पंडित ने कहा कि जल संस्थान और सिंचाई विभाग ही जानें यह कैसे हुआ। सचिव सुरेश भगत ने कहा कि नहर में बरसात के सीजन की तरह मटमैला पानी बह रहा है। प्रशासन और सिंचाई विभाग ने आश्वासन दिया था कि नहर में पानी साफ रहेगा लेकिन देर शाम तक स्थिति वही रही। कपिल भगत ने कहा कि विभागों की लापरवाही का खामियाजा त्योहार पर लोगों का उठाना पड़ा है। ओम प्रकाश साह ने कहा कि गंदा पानी आने से श्रद्धालुओं को गंभीर परेशानी उठानी पड़ी है।
    महिला श्रद्धालुओं ने कहा, ऐसे में कैसे मनाएं पर्व

छठ पूजा स्थल पर बैठीं मुन्नी देवी ने बताया कि इन हालात में आस्था का महापर्व मनाना भी मुश्किल हो रहा है। 12 साल से वह निर्जला व्रत कर रही हैं। मंगलवार सुबह अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ेंगी। इस समय पानी बहुत गंदा है। कपड़े खराब हो रहे हैं। ललिता भगत ने बताया कि 22 वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं। घाट पर इतना गंदा पानी कभी नहीं देखा। पूनम सिंह ने कहा कि 10 साल से वह छठ पूजा कर रही हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के समय यहां पानी बहुत गंदा है।

क्या बोले अधिकारी

हर में दूषित पानी आने की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। कॉलटैक्स से पनचक्की और वर्कशॉप लाइन वाली नहर देखी तो उसमें साफ पानी चल रहा था। देर शाम पानी साफ हो गया था। मुखानी क्षेत्र में पूरी तरह अंडरग्राउंड नहर वाले क्षेत्र से दूषित पानी आने की आशंका है। पर्व को देखते हुए नहर में पानी कम खोला गया है, क्योंकि बरेली रोड क्षेत्र में निर्माण कार्य के चलते पानी घरों में घुस रहा है।

 अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से छठ पूजास्थल की ओर जाने वाली नहर में गंदा पानी आने की सूचना मिली थी। इसके बाद जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को मामले की जांच कर गंदे पानी की आपूर्ति बंद कराने को कहा गया था। इसके बाद से नहर में गंदा पानी बहने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)