गंगा में डूबा कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजर,तलाश जारी

Spread the love

ऋषिकेश। रविवार सुबह अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ शिवपुरी पहुंचा एक प्रोजेक्ट मैनेजर गंगा में डूब गया। जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर को बचाने गंगा में उतरे साथी को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। डूबे प्रोजेक्ट मैनेजर को तलाश करने के लिए एसडीआरएफ सर्च आपरेशन चल रही है। किन्तु शाम तक उसका कुछ पता नही चल पाया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय अंकुर गोयल निवासी वीरनगर, मेरठ अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ 10 मई को ऋषिकेश और शिवपुरी घूमने के लिए आया था। 12 मई को अंकुर गोयल अपने साथी अक्षय निवासी हमीरपुर, हिमाचल के साथ ब्रह्मपुरी आया और गंगा में नहाने उतर गया। किन्तु नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह बहने लगा।  इस दौरान अंकुर को बचाने के लिए अक्षय ने भी नदी में छलांग लगा दी। किन्तु वह अंकुर को नदी से बाहर निकालने में नाकाम रहा।

दोनों को बहता देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह अक्षय का हाथ पकड़ लिया और उसे गंगा से बाहर खींच लिया। जिससे उसकी जान तो बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अक्षय की तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया।

मुनिकीरेती इंस्पेक्टर रितेश शाह और एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक अंकुर गोयल का कुछ पता नहीं चला है।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 5 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 8 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 10 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!