मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, तय हो सकती है मानसून सत्र की तारीख

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक, तय हो सकती है मानसून सत्र की तारीख।

                 देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि घोषित होने के साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन, खनन, शिक्षा, वन एवं पर्यावरण, शहरी विकास और उद्योग विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।

कांग्रेस की पद यात्रा राजनीति से प्रेरित: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की पदयात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि धामों के महात्म्य को कम करने का साहस किसी में नहीं है। कांग्रेस की यात्रा भविष्य में होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए लाभ उठाने और झूठ व भ्रम फैलाने की साजिश का हिस्सा है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम को लेकर कांग्रेस राजनीतिक उद्देश्य से बेवजह विवाद खड़ा कर रही है। कांग्रेस हमेशा से सनातन विरोधी रही है। उन्हें प्रभु श्रीराम के अस्तित्व और धार्मिक स्थलों के महात्म्य पर कभी विश्वास नहीं रहा है। यही वजह है कि जब दिल्ली में निर्मित होने वाले मंदिर के ट्रस्टी नाम परिवर्तन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वास पर तीर्थ पुरोहितों ने भी आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इस विषय पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इस विषय पर हरिद्वार से पदयात्रा की घोषणा से कांग्रेस की राजनीतिक मंशा भी स्पष्ट हो गई है। यह जानते हुए भी कि उनके धाम की महिमा को लेकर किए जा रहे इस दुष्प्रचार से श्री केदारनाथ धाम की छवि और यात्रा प्रभावित हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

               राजनीति करने और पदयात्रा निकालने के लिए और कई मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को इस समय मात्र केदारनाथ का उपचुनाव चुनाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी समेत प्रदेश की जनता कांग्रेस के सनातन विरोधी चेहरे से अच्छी तरह परिचित है और इस बार भी वह उनके पाखंड की पोल खोल देगी।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।