ब्यूरो: रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी
केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 373 यात्री।
चौमासी ट्रैक पर रवाना 110 यात्री सुरक्षित पहुंचे चौमासी।
ऊखीमठः केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ
द्वारा 110 यात्रियों को रेस्क्यू कर चौमासी पहुंचा दिया गया है। ट्रैक पर सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों को लगातार फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया गया। अब तक इस मार्ग से 534 से अधिक यात्रियों एव स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
ऊखीमठः केदारनाथ आपदा के चौथे दिन रामबाडा-खाम- चौमासी पैदल मार्ग से 166 तीर्थ यात्री व स्थानीय व्यक्ति चौमासी गाँव पहुंच गये हैं अभी तक पैदल मार्ग से 670 तीर्थ यात्री व स्थानीय लोग चौमासी गाँव पहुंच चुकें है तथा पैदल मार्ग से चौमासी गाँव पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी है! चौमासी गाँव में प्रशासन द्वारा अनेक विभागों के अधिकारियों के अलावा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर पैदल मार्ग पर एस डी आर एफ व डी डी आर एफ को तैनात किया गया है! चौमासी गाँव में प्रशासन, ग्रामीणों व जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी की तरफ से पैदल मार्ग से पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय व्यक्तियों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है ! राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् , सी डी ओ जी एस खाती, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देव प्रकाश सेमवाल ने भी चौमासी गाँव पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया! बता दे कि 31 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर कई स्थानों पर बादल फटने के बाद 1 अगस्त से रामबाडा – खाम – चौमासी पैदल मार्ग से तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों का चौमासी गाँव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था! रविवार को 166 तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों सहित अभी तक 670 तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों पैदल मार्ग से चौमासी गाँव पहुंच चुके हैं तथा पैदल मार्ग से चौमासी गाँव पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी है! राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने चौमासी गाँव पहुंकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग ने 2013 की आपदा व वर्तमान समय की आपदा में संजीवनी का कार्य किया है इसलिए इस पैदल मार्ग को विकसित करने की सामूहिक पहल की जायेगी, उन्होंने कहा कि इस पैदल पर प्रकृति अपने सुन्दरता को पग – पग उतार चुकी है इसलिए भविष्य में इस पैदल मार्ग पर पर्यटन की अपार सम्भावनाये है ! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ आपदा की हर दिन निगरानी की जा रही है ! उन्होंने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वित्त मंत्री निर्मिला सीता रमण से मुलाकात कर केदारनाथ यात्रा पड़ावों की आपदा के पुर्ननिर्माण के लिए विशेष पैकेज की मांग कर दी है! उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को चुन्नी बैण्ड – विद्यापीठ मोटर मार्ग के शीध्र विस्तारण करने व ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियन्ता को मदमहेश्वर घाटी के राऊलैंक में शीध्र विधुत ट्रांसफर लगाने के निर्देश दिये! केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल ने भी चौमासी गाँव पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा चौमासी के ग्रामीणों व जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी के सहयोग की भूरी – भूरी प्रशंसा की ! प्रधान चौमासी मुलायम सिंह तिन्दोरी ने बताया कि पैदल मार्ग से चौमासी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों , व्यक्तियों व राहत व बचाव कार्यों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का चौमासी के ग्रामीणों द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है! जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा व कांग्रेस सेवा दल के जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित विगत दो दिनों से चौमासी गाँव में डेरा डालकर पैदल मार्ग से चौमासी गाँव पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय व्यक्ति की भरपूर मदद की जा रही है ! दीक्षा प्रापर्टी चैयरमैन कुलदीप रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भण्डारी, प्रधान कविल्ठा अरविन्द राणा, जाल मल्ला त्रिलोक रावत, रामचंद्र राणा, दिनेश सत्कारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, विशाम्बर भटट् शान्ति चमोला सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवियों ने चौमासी गाँव पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों सहयोग किया !








