खुलासाः दादी की हत्या में साजिशकर्ता पोती व उसका दोस्त गिरफ्तार।

Spread the love

    खुलासाः   दादी की हत्या में साजिशकर्ता पोती व                       उसका दोस्त गिरफ्तार।
हरिद्वार:

दिन दहाड़े घर में घुसकर हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की पोती व एक बीबीए के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व स्कूटी बरामद किया गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या का षडयंत्र उसकी पोती ने रचा था जबकि हत्या की घटना को अंजाम बीबीए के छात्र द्वारा दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गंगा सप्तमी के पर्व पर ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत चाकलान मोहल्ले में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि पेशे से तीर्थ पुरोहित अनुराग शर्मा गंगा सप्तमी के अवसर पर 14 मई को अपने परिवारजनो के साथ पूजा अर्चना के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे तथा उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को लहुलुहान हालत में खून से सने फर्श में पाया। दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सीसी कैमरे खंगालने पर पुलिस को पता चला कि घटना के दिन एक संदिग्ध युवक बीबीए का छात्र उदित झा उक्त मकान में आया था। जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूलते हुए पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह सहित इसमें शामिल सभी किरदारों से पर्दा उठा दिया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतका की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) का अनुराग के साथ व उदित झा का कनखल निवासी आयशा (काल्पनिक नाम) के साथ अफेयर है। भूमिका और आयशा एवं उदित झा और अनुराग भी आपस में दोस्त हैं। आयशा और उदित झा के प्राइवेट फोटो/वीडियो मृतका की पोती भूमिका के पास थी। भूमिका अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर घर से चोरी करके काफी पैसे देती रहती थी जबकि अनुराग लोकल स्तर पर मात्र 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था। घर से धीरे-धीरे लगातार पैसे गायब होने पर मृतका अर्चना ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए और जल्द ही वह समझ गई कि उसकी पोती भूमिका ही ऐसा करती है। इससे परेशान होकर भूमिका ने अपनी दादी को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उदित झा को धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना बनी कि जब घर के सभी लोग घर से बाहर चले जाएं तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे। इस पर 14 मई गंगा सप्तमी के दिन मृतका बुजुर्ग महिला अर्चना के घर के सभी सदस्य गंगा स्नानध्पूजन हेतु हरिद्वार चले गए तो भूमिका द्वारा उदित झा को अपने घर की सारी जानकारी उपलब्ध करवाकर सूचना दी गई कि आज हमारे घर पर जाकर मेरी दादी को रास्ते से हटा दो। जिस पर आरोपी उदित झा ने अंसारी मार्केट से हथौड़ा खरीदा और अपनी स्कूटी से घटना स्थल के सपीप पहुंचा और सीसी कैमरों से बचता हुआ मृतका के घर पर आया। जहंा उसने मृतका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्कूटी व अन्य सामान बरामद किये गये है।

  • Related Posts

    पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण…

    जंगला काटकर घर में दाखिल हुए चोर, जेवर-नकदी लेकर फरार।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       जंगला काटकर घर में दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’