ब्यूरो जौनपुर उत्तर प्रदेश: पंकज कुमार मिश्रा
कुबेर डेवलपर्स नें लॉन्च किया लक्जरी विलास प्रोजेक्ट
जौनपुर ब्यूरो : जौनपुर में ड्रीम घर का सपना सजाने वालों के लिए कुबेर डेवलपर्स लेकर आए उनके सपनों का घर। जौनपुर कों हाईटेक सिटी बनाने के समग्र प्रयास में अपने आपको पूरी तरह समर्पित करने वाले कुबेर डेवलपर्स नें अपने नए प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी शुक्रवार कों प्रोजेक्ट ऑफिस साइट विशेषरपुर से दी साथ ही नए विला शांति विलास की लॉन्चिंग भी की । मध्यम वर्ग के घर लेने के सपने कों पूरा करने का शानदार प्रयास कुबेर डेवलपर्स नें किया है। कुबेर डेवलपर्स के चेयरमैन सुरेश मिश्र नें शुक्रवार कों पत्रकार वार्ता में बताया कि अब जौनपुर में लोगो कों उनका ड्रीम घर मिलेगा जिसके इर्द गिर्द हर वो सुविधा उपलब्ध होगी जो एक विला और फ्लैट कांसेप्ट में होती है। कुबेर डेवलपर्स नें जौनपुर के विशेषरपुर में इस नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है जिसे शांति विलास का नाम दिया है। यह हाइटेक काम्प्लेक्स विला जौनपुर के चौकियां धाम के निकट विशेषरपुर फायर स्टेशन के ठीक सामने है। कुबेर डेवलपर्स के चेयरमैन सुरेश मिश्र नें पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रोजेक्ट के तहत अब मध्यम वर्ग के लोगो कों भी लखनऊ और मुंबई शहरों जैसे खूबसूरत वेल डिजाइन, डेकोरेटेड अपार्टमेंट और विला मिलेंगे। एक ही कैम्पस में 2 टॉवर 6 विला और 12 रो हॉउस तथा एक शॉपिंग मॉल सहित स्विमिंग पुल और जॉगिंग साइट्स, क्लब हॉउस जैसी अन्य फैसिलिटी भी उपलब्ध होगी। जौनपुर के पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा नें बताया कि कुबेर डेवलपर्स के अनुसार समस्त परियोजना की डिजाईन उच्च स्तरीय इंजिनियरो से तैयार कराई गई है और क्वालिटी मानकों के अनुरूप बनवाई जा रहीं। विला एवं फ्लैट शीघ्र ही बुकिंग के लिए भी उपलब्ध होगी। प्रोजेक्ट के विषय में और जानकारी देते हुए साइट ऑफिस से संदीप पाण्डेय नें बताया कि ये सभी फ्लैट और विला महानगरीय मॉडल के अनुसार सभी सुविधाओं से लैस और मॉडर्न स्टाइल में तैयार होंगे जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटरियल लगाए गए है । उन्होंने प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी डिजाईन किए गए मॉडल से दी।









