डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
दिल में हो दिल
दिल में हो दिल किसी का मोहब्बत की बात है,
चाहे किसी को कोई किस्मत की बात है ।।
तूफ़ान का हो दौर,जलता रहे चराग,
गागर में भर दे सागर, कुदरत की बात है।।
चाहे किसी को…….।।
धरती बसे समंदर, अंबर पे माहताब,
दोनों का यूँ मिलन हो, उल्फ़त की बात है।।
चाहे किसी को……….।।
मँझधार में सफ़ीना मौजों की दरमियाँ,
बेदाग़ बच गया जो, हिकमत की बात है।।
चाहे किसी को…………।।
चारो तरफ़ अँधेरा, मंज़िल न दिख सके,
कोई रौशनी दिखा दे,रहमत की बात है।।
चाहे किसी को कोई….।।







