संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम युग…!
भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम युग,
शुभांशु शुक्ला की अमर उड़ान का हैं मृग।
सीमाओं को तोड़कर अनंत की ओर बढ़ते,
विज्ञान एवं विरासत की संगम यात्रा चढ़ते।
ये करोडों दिलों की धड़कनों का उत्सव था,
सांस्कृतिक विरासत ब्रह्मांड में ‘तिरंगा’ था।
भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम युग,
शुभांशु शुक्ला की अमर उड़ान का हैं मृग।
यह भारत की जिजीविषा का ही प्रतीक है,
सितारों के उस पार पहचान ‘अमरदीप’ हैं।
साढ़े सात किलोमीटर प्रति सेकंड की गति,
पृथ्वी की परिक्रमा करते हो रहीं थी प्रगति।
भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम युग,
शुभांशु शुक्ला की अमर उड़ान का हैं मृग।
14 दिवसीय यात्रा वैज्ञानिक प्रयोग मिशन,
60 से ज्यादा प्रयोगों का ज़बरदस्त सेशन।
भारत के भविष्य अंतरिक्ष सपनों की धार,
शुभांशु लाखों ‘तरुणाई’ की प्रेरणा आधार।







